Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने किया मण्डोर उद्यान में 3-डी लाईट एण्ड साउण्ड शो का शुभारंभ

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम को जोधपुर के मण्डोर उद्यान स्थित देवल पर 3-डी लाईट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर शुभारंभ किया। गहलोत ने मण्डोर उद्यान में देवल, छतरियों एवं भवन पर प्रोजेक्टर, लेजर लाईट,आरजीबी लाईट,कन्ट्रोल पैनल आदि कार्यों का अवलोकन किया और जेडीए के अधिकारियों से यहां हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।

chief-minister-inaugurated-3-d-light-and-sound-show-in-mandore-garden

ये भी पढ़ें- प्रभारी सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

मुख्यमंत्री ने हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में संचालित इस शो की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मंडोर उद्यान में देवल पर 3.46 करोड़ रूपए की लागत से 3-डी प्रोजेक्शन मेपिंग लाइट एंड साउंड शो का यह कार्य कराया गया है। इसके संचालन एवं रखरखाव का कार्य संबंधित एजेंसी करेगी।

chief-minister-inaugurated-3-d-light-and-sound-show-in-mandore-garden

ये भी पढ़ें- स्कूल में विद्यार्थियों ने मनाया पर्पल डे

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग,पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,शहर विधायक मनीषा पवार,महापौर कुन्ती देवड़ा, रीको निदेशक सुनील परिहार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

chief-minister-inaugurated-3-d-light-and-sound-show-in-mandore-garden

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026