Doordrishti News Logo

राज्य स्तरीय बाल प्रतिभा शास्त्रीय गायन-नृत्य प्रतियोगिता 14 नव.को

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का आयोजन

जोधपुर,आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा नेहरू के रूप में बच्चों में अति प्रिय जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी बाल प्रतिभा खोज योजना प्रारम्भ कर रही है। जिसके अन्तर्गत शास्त्रीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि 14 नवम्बर चाचा नेहरू और उनके प्रिय बालकों को समर्पित रहा है। अकादमी द्वारा इस अवसर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग सौ बाल प्रतिभागी 13 नवम्बर को प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भाग लेंगे एवं इनमें से चयनित प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में 14 नवम्बर को भाग लेने का अवसर मिलेगा। गायन और नृत्य के ख्याति प्राप्त कलाकार और गुरु को इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर

अकादमी सचिव डॉ.सूरज राव ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रतिष्ठित रंगकर्मी,अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्यमंत्री कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा के कर कमलों से 13 नवम्बर को अकादमी भवन टाउन हॉल परिसर, कचहरी रोड में प्रातः 10 बजे किया जायेगा जिसमें प्रतिभागियों के साथ कला जगत के प्रतिष्ठित लोग भी सम्मिलित होंगे।

अकादमी सचिव डॉ.राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इन समस्त प्रतिभागियों में से शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता के तीन दल एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के पाँच दल बनाये गए हैं। अन्तिम चरण में पहुँचने वाले बाल कलाकारों का चयन इन्हीं आठ दलों में से किया जायेगा।

प्रतिष्ठित निर्णायक मण्डल के निर्णय के पश्चात क्रमशः11 हजार,
7 हजार व 5 हजार की राशि पहले तीन स्थानों वाले बाल कलाकारों को पारितोषिक के रूप में प्रदान की जायेगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को 2 हजार रु.की राशि दी जायेगी। सभी प्रतिभगियों को अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed