जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से टेलीफोन पर बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से मौजूदा हालात की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। शेखावत ने कहा कि वो स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। उन्होनें कहा कि आपदा की ऊहापोह के बीच आईटीबीपी के जवानों ने उन 16 लोगों का जीवन बचा लिया है जो चमोली-तपोवन की एक सुरंग में फंस गए थे। हमारे जवान हर स्थान पर जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके साहस को नमन। जान – माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। अफवाहों से बचें, सतर्क रहें।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

