Doordrishti News Logo

फैक्ट्री से कपड़ों के 24 थान चोरी,फुटेज में दिखी लोडिंग टैक्सी

दो चोर थान चुराकर ले जाते देखे गए

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली नंबर 6 में एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर वहां से कपड़ों के 24 थान चोरी कर लिए। टैक्सटाइल मालिक ने सीसीटीवी कैमरे जांचे तो उसमें एक लोडिंग टैक्सी नजर आई दो लोग थान ले जाते देखे गए। इस पर पुलिस ने अब गाड़ी के रंग के आधार पर उसकी तलाश आरंभ की है। फिलहाल कपड़ा चोरों का पता नहीं चला है। पुलिस ने इसमें जल्दी खुलासे की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें- बच्चियों से छेड़छाड़ पर हंगामा पेरेंट के साथ मारपीट उतारू हुए बाहरी लोग

बासनी पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर सी सेक्टर मकान नंबर 56 में रहने वाले प्रतीक पुत्र संपतराज छाजेड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक टैक्सटाइल फैक्ट्री बासनी गली नंबर 6 में है। उसके टैक्सटाइल से अज्ञात चोरों ने कपड़ों के 24 थान चोरी कर लिए। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में एक लाल रंग की लोडिंग टैक्सी दिखी जिस पर महादेव लिखा था। उसमें से दो लोग उतरे और कपड़ों के थान चुरा ले गए। बासनी पुलिस ने बताया कि घटना में केस दर्ज करवाया गया है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल टैक्सी का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: