• भाजपा का प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन ‘बजट पर चर्चा’ सम्पन्न
  • कांग्रेस की फितरत सदैव यू-टर्न लेने की रही है
  • 70 साल में कांग्रेस ने कुछ किया होता तो आज यह दिन नहीं देखने पड़ते

जोधपुर, लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा के प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश के प्रभारी अरूण सिंह के मुख्य आतिथ्यि में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रबुद्ध नागरिक, डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, वकील, सीए, व्यापार जगत के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश के प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने जो बजट पेश किया है वह देश के इतिहास का पहला बजट है जो परम्परागत से हटकर पेपर लेस बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट विश्व में 21वीं सदी में भारत के विश्वगुरू बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह आत्म निर्भर भारत का पहला बजट है, यह भारत के विकास की तस्वीर बदलने वाला बजट है। उन्होंने अपने करीब पौंन घंटे के उद्बोधन में कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि सत्तर साल तक कांग्रेस ने कुछ किया होता तो आज भारत की स्थिति मजबूत होती। कांग्रेस की फितरत सदैव यू-टर्न लेने की रही है कांग्रेस ने हर मामले में निर्णय लेकर केवल यू-टर्न ही लिया है। हर बात का केवल विरोध करना ही कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश केवल डंडे से नहीं लगाया जा सकता है इसके लिए सरकार नीति और व्यवस्था में सुधार करके ही अंकुश लगा सकती है। सिंह ने कहा कि किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम किया है भाजपा एवं केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि किसाना खुशहाल हो और हर किसान की आय दुगुनी हो। इसी बात को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने किसानों के हितों में निर्णय किया है। प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने जलजीवन मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत आपके ही शहर से है वो संकल्पित हैं 2024 तक हर घर तक जल पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प पूरा हो। उन्होंने बताया कि शेखावत आज हमारे शहर लखनउ में बजट पर ही गणमान्य लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं और मैं उनके शहर जोधपुर में आप सभी लोगों के बीच हूं यह चर्चा काफी सार्थक रही है। उन्होंने कहा कि यह जोधपुर अपणायत का शहर है जहां पर सभी लोग प्रेम से रहते हैं। जोधपुर में भाजपा कार्यकर्तों ने उत्साह एवं जोश के साथ स्वागत कर यह जता दिया है कि यहां जैसा कोई स्वागत कहीं नहीं हो सकता है। सीए सबसे अधिक इसी नगरी से निकले हैं। सम्मेलन का आरम्भ भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश मंत्री केके विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात जिलाध्यक्ष मनोहार पालीवाल, महापौर वनिता सेठ मौजुद थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया।
21 किलो की माला से स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने मंचासीन अतिथियों एवं आगंतुओं का परिचय करते हुए स्वागत भााषण दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सिंह का साफा पहनाकर एवं देहात जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने माला, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ द्वारा मोमेन्टो भेंट किया गया। जिला संगठन की ओर से 21 किलो की माला से स्वागत किया गया। आरंभ में प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा जोधपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं सम्मेलन की प्रस्तावना रखी और बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है, जो हर व्यक्ति का विकास की गति व आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यह समावेशी बजट है, जिसमें सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग युवा, महिला, लद्यु उद्यमी का भी ध्यान रखा गया है। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट है। पूर्व मंत्री एवं पाली सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट को हर व्यक्ति ने सराहा है और यह बजट भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बजट को दूरदर्शी बताया।पाली सांसद पीपी चैधरी ने बजट गरीबो की सहायता, आत्मनिर्भर बनाने लिये किसान, मजदूर, शिक्षा के लिये बनाया है, निश्चित रूप से स्वागत योग्य है सराहनीय है। प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन में पूर्व सांसद रामनारायण डूडी,जसवंत सिंह विश्नोई, शम्भुसिंह खेतासर, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री सोनिया रामचन्दानी, भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया, मीडिया प्रभारी जगदीश धनाडिया, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. संगीता सोलंकी, कमलेश गोयल, नरेश सुराणा, सुभाष गहलोत, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, राजेन्द्र बोहरा, चैनसिंह इंदा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री मधुबाला दवे, विजयलक्ष्मी नाथ, अलका थामेत, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जमना देवी बंजारा, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ताराचंद गहलोत, ललित पारवानी, नवीन वैैष्णव, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह परिहार मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, शशिप्रकाश प्रजापत, अल्पसंख्यक पूर्व जिलाध्यक्ष रफीक लोहार, मोर्चा महामंत्री मदन बोराणा, दिनेश चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजुद थे।