भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आए जोधपुर

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण सिंह शनिवार मो जोधपुर आए। यह एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश संगठन प्रभारी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल, जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महापौर वनीता सेठ, लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, उपमहापौर किशनलाल लड्ढा सहित कई कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि जोधपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जो गर्मजोशी से स्वागत किया है उसका आभार, उन्होंने जोधपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून के साथ स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया।

Similar Posts