Doordrishti News Logo

शेखावत ने पैदल घूमकर आमजन से की ‘दीपावाली की रामराम सा’

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि थे साथ

जोधपुर, दीपावाली की पूर्व संध्या रूप चतुर्दशी पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शहर के भीतरी क्षेत्र में पैदल घूमे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को दीपावाली की बधाई शुभकामना दी। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन भी किए।

रामाश्याम करने निकले जोधपुर के सांसद केन्द्रीय मंत्री शेखावत का शहर में स्वागत किया गया। शेखावत ने बड़े बुजुर्गो के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और छोटे बच्चों को आशीर्वाद दिया। करीब तीन घंटे तक लोगों से मुलाकात की। इस दौरान किसी ने मिठाई खिलाई तो कोई काजू बादाम की मनुहार करता नज़र आया।

shekhawat-roamed-on-foot-and-did-deepawali-ki-ram-ram-sa-to-the-common-man

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में शेखावत और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जोधपुर दक्षिण महापौर वनिता सेठ,अतुल भंसाली,महेन्द्र मेघवाल, महेन्द्र छंगाणी, भूपेंद्र राज सिंघवी,सुरेश जोशी,किशन लड्ढा, लक्ष्मी नारायण सोलंकी,नरेश सुराणा, भवानी प्रताप सिंह,शिव कुमार सोनी, राजेन्द्र बोराणा, राजेन्द्र पालीवाल कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही जालोरी गेट से रवाना होकर खाण्डा फलसा,आडा बाजार,सर्राफा बाजार, कन्दोई बाजार से सीरे बाजार पहुंचे। उनका पूरे मार्ग में साफ़ा और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बाद में त्रिपोलिया बाजार, कपड़ा बाजार से होकर निकले जहाँ जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारी संघ के दीपक सोनी सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- चोरी की बाइक पर अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार,जेल भेजा

सोजती गेट स्थित गणेश का मन्दिर में आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री शेखावत सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास भी गए और आशीर्वाद लिया दीपावली की बधाई दी। त्रिपोलिया में पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण जोशी ने भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत और राजेन्द्र गहलोत का स्वागत किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश गोयल, वरुण धनादिया,मनीष पुरोहित,शशि प्रजापत, दीपक सोनी,दिनेश चौधरी, मदन बोराणा,गौरव जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

जादुई माला से स्वागत

जादूगर आरपी अरोड़ा प्रशांत द्वारा जादुई माला पहनाकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व अन्य नेताओं का स्वागत किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed