Doordrishti News Logo

लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से तीन स्थाई वारंट एवं तीन गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखे हैं।

थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि कापरडा थानान्तर्गत कुड खोखरिया जावतों की ढाणी निवासी सुनील उर्फ बिट्टू पुत्र मामराज विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार होने पर स्थायी वारंट जारी हो रखा था।

ये भी पढ़ें-युवक से देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

टॉप टेन में वांटेड स्थायी वारंटी पकड़ा गया

शहर की खांडाफलसा पुलिस ने टॉप टेन में शुमार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। वह आठ साल से फरार चला आ रहा था। आरोपी कई राज्यों में नाम बदल-बदल कर रहने लगा था।

थानाधिकारी गीता विश्रोई ने बताया कि आरोपी फूलाघाटी खांडा फलसा हाल गुजरात के अहमदाबाद स्थित भाग्योदय सोसायटी निवासी 56 साल के सुरेंद्र कुमार बट्टू पुत्र प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों से चार वारंट जारी हो रखे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: