Doordrishti News Logo

युवक से देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

जोधपुर,शहर की झंवर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- railway warning: रेलवे ने दी पटाखे साथ लेकर यात्रा न करने की चेतावनी

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से डोली- बोरानाडा मुख्य रोड पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की गई। तब एक शख्स पुलिस को देख भागने लगा। इस पर उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। उसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस मिले। इस पर आरोपी यूको बैंक के पीछे जाटों का बास बोरानाडा निवासी अमित उर्फ जेठाराम पुत्र मोतीराम जाट को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: