Doordrishti News Logo

मानसिक बीमार युवक की घर की सीढियों से गिरने से मौत

जोधपुर,शहर के वीर दुर्गादास कॉलोनी मसूरिया में पहाड़ी पर बने मकान की सीढियों से उतरते वक्त एक मानसिक रूप से बीमार युवक नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक की मां ने इस बारे में देवनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि घटना में नागौर जिले के डेगाना तहसील के चांदरख की रहने वाली डगू देवी पत्नी नरपतराम राव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र त्रिलोक राम मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। वह उसे नागौर से दिखाने के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल आई थी। मगर काफी समय निकलने के बाद वह अपने दामाद के मकान मसूरिया स्थित वीरदुर्गादा कॉलोनी पर चली गई।

मकान पहाड़ी पर है। रात में उसका पुत्र त्रिलोक राम लघुशंका के लिए उठा तो वह घर की सीढियों से उतरते वक्त नीचे गिर गया। पता लगने पर उसे तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026