Doordrishti News Logo

मोबाइल और ईमित्र दुकान में सेंध लगाकर इलेक्ट्रानिक सामान चुराया

जोधपुर, शहर के झालामंड स्थित गुढा रोड पर एक मोबाइल गैलेरी एवं ई-मित्र की दुकान में गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने साइड से पत्थर निकाल कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित ने कुड़ी थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर झालामंड निवासी अजय प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक मोबाइल गैलेरी एवं ई-मित्र की दुकान गुढा रोड झालामंड में दादोसा मोबाइल के नाम से है। रात में वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो दुकान के दाहिनी तरफ से पार्टेशन तोड़ कर अज्ञात चोर अंदर घुसे। जहां से लेमिनेशन मशीन, लेपटॉप,एक कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, यूपीएस, 30 मोबाइल चार्जर, 20 चार्जर केबल, 30 हजार की नगदी के साथ अन्य आइटम चोरी कर ले गए। कुड़ी थाना पुलिस ने बताया कि चोरी का प्रकरण दर्ज कर चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: