चरणामृत में मिलाया टायलेट एसिड
जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित एक धाम अथवा आश्रम में एक वृद्ध व्यक्ति ने चरणामृत में टायलेट एसिड को मिला दिया। मामला सामने आने पर आश्रम संचालक की तरफ से अब मामला दर्ज करवाया गया है। एसिड किस कारण से मिलाया गया है। इस बारे में पता नहीं चला है। वृद्धावस्था के चलते संभवत: वृद्ध ने यह कारस्तानी की होगी, ऐसा पुलिस का मानना है।
खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि नेहरू पार्क सरदारपुरा निवासी उमेश पुत्र गोपीकिशन की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह एक आश्रम में देखरेख एवं संचालन का कार्य करता है। तापडिया बेरा के रहने वाले एक वृद्ध शख्स ने आश्रम में रखे चरणामृत में टायलेट एसिड मिला दिया। जिससे लोगों का जीवन संकट में डालने का प्रयास किया गया। उसने एसिड डाला या नहीं इस बारे में उससे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामला 16 अक्टूबर की दोपहर का है। मगर इस बारे में सोमवार को मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल जांच चल रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

