जादूगर ओपी शर्मा को जोधपुर में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जोधपुर,शनिवार को रात्रि में विश्व के प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा का आकस्मिक निधन का समाचार जानकर जोधपुर के सभी जादूगरों में शोक छा गया वे इस दुखद समाचार से स्तब्ध रह गए। रविवार सायं अशोक उद्यान में जोधपुर के सभी जादूगर एकत्रित हुए और उनके साथ बिताए गए यादगार लम्हों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जादूगर ओपी शर्मा ने अपने जीवन काल मे देश विदेश में कुल 34000 हाउसफुल शो कर कीर्तिमान स्थापित किया था। मजिशियन्स आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष जादूगर विनोद कौशिक ने ओपी शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर जादूगर गोपाल, जादूगर आरपी अरोड़ा,जादूगर चमन अग्रवाल,जादूगर रामस्वरूप कड़वा, जादूगर अंजनी कुमार,जादूगर राज कुमार चौहान,जादूगर प्रकाश,जादूगर पल्लव अरोड़ा, इत्यादि सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

