Doordrishti News Logo

सालावास रेलवे ट्रेक पर श्रमिक रेल की चपेट में आया,मौत

जोधपुर,शहर के सालावास रेलवे ट्रेक पर शनिवार की सुबह एक फैक्ट्री श्रमिक रेल की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन को सूचना दी गई है,उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक बिहार का रहने वाला है। उसके पास में रखा मोबाइल भी टूट गया।

विवेक  विहार थाने के एएसआई पप्पाराम ने बताया कि सुबह साढे आठ बजे के आस पास सूचना मिली कि सालावास रेलवे ट्रेक पर एक युवक खंभा संख्या 643/2- 643/3 के बीच में रेल की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। यह सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर की तरफ से दी गई। इस पर पुलिस वहां पहुंची।

एएसआई पप्पाराम ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार एवं वोटर आईडी से उसकी आरंभिक तौर पर पहचान बिहार के बैगूसराय निवासी राजकुमार यादव पुत्र भूपत्ति यादव के रूप में की गई है। संभवत: वह आसपास ही किसी फैक्ट्री में काम करता था। उसका मोबाइल टूट गया है और सिम नंबर से परिजन की पहचान कर बुलाया जा रहा है। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026