चोरी की बाइक पर शातिर ने मोबाइल लूटा
- आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा
- चोरी व लूट के 7 मोबाइल जब्त
जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने मोबाइल लूट का खुलासा 12 घंटे में किया। शातिर वाहन चोर से सात मोबाइल भी जब्त किए गए। आरोपी ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक बाइक को भी चुराया था। पुलिस ने चोरी की बाइक को भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी,लूट,आर्म्स एक्ट मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में दस प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि लक्ष्मण चौधरी ने रिपोर्ट दी कि वह 12वीं रोड से अपने हॉस्टल की तरफ जा रहा था। अपना घर आश्रम के पास में वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था तब पीछे से एक बाइक सवार ने हाथ पर झपटा मारा और मोबाइल लूट कर ले गया। कैलाश दहिया ने बताया कि उसकी बाइक माहेश्वरी न्याति नोहरा के पास से चोरी हो गई। उसकी बाइक 11 अक्टूबर को चोरी हुई। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पुलिस की टीम में शामिल एसआई दीपलाल, एएसआई महेंद्र सिंह, कांस्टेबल पिंटू सिंह, सुरेश कुमार, यतेद्र कुमार, राजूराम एवं मोतीलाल ने अथक परिश्रम के बाद आज आरोपी अंबेडकर कॉलोनी प्रतापनगर हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ तूफान उर्फ कालू वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।
आरोपी से चोरी की बाइक के साथ सात मोबाइल भी विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ खांडाफलसा,देवनगर,प्रतापनगर एवं सूरसागर थानों में चोरी,मारपीट,आर्म्स एक्ट आदि धाराओं के दस प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

