Doordrishti News Logo

बीएसएनएल कर्मचारियों ने निकाला विजयी जुलूस

जोधपुर,चुनावों में विजयी होने पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों से एकता बनाए रखने की अपील की गई। यूनियन की विज्ञप्ति में बताया कि बीएसएनएल कर्मचारियों के नवें सदस्यता सत्यापन के चुनाव सम्पूर्ण देश में एक ही दिन में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वोट हुए। जिसमे 14 यूनियन ने सम्पूर्ण देश में भाग लिया।

जोधपुर जिले के कुल 113 डेलीगेट के वोट थे उसमे 104 डेलीगेट ने चुनाव में भाग लिया उसके परिणाम के लिए गिनती शुक्रवार 14 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे महाप्रबन्धक कार्यालय में शुरू की गई। जिसमें बीएसएनएल एम्पलाईज़ यूनियन के 62, एनएफ़टीई के 26, बीटीईयू के 10 व 6 वोट अन्य व रिजेक्ट हुए 36 वोटो से बीएसएनएल एम्पलाईज़ यूनियन की जीत हुई। बीएसएनएल एम्पलाईज़ यूनियन ने लगातार 2004,2007, 2009, 2011, 2013, 2016, 2019 व 2022 आठवीं बार जीत दर्ज की। इस बार वोट प्रतिशत में बहुत बढ़ोतरी हुई।

बीएसएनएल एम्पलाईज़ यूनियन के सदस्यों द्वारा राम चन्द्र मिर्धा उपाध्यक्ष राजस्थान, इकबाल खान सिंधी अध्यक्ष एआईबीडीपीए,राम सिंह रेबारी व जिला सचिव भीकाराम बिशनोई के नेतृत्व में महाप्रबन्धक कार्यालय सुभाष नगर से तारघर सरदारपुरा तक विजय जूलुस निकाला। जिसमे अब्दुल करीम,सुरेश कुमार प्रजापत,देव राज सिंह रुका, राजेंद्र सिंह,रूपा राम चौधरी ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकता से ही बीएसएनएल को बचाया जा सकता है।संघर्ष में सभी कर्मचारियों को एक रहना चाहिये।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026