Doordrishti News Logo

शातिर ने एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा कर खाते से निकाले 57 हजार

पार्सल के लिए गूगल पर नंबर सर्च करना पड़ा भारी

जोधपुर,शहर के सिंधी कॉलोनी जलजोग के पास में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से शातिर ने 57 हजार से ज्यादा की रकम साफ कर डाली। पीड़ित को पार्सल नहीं मिलने पर गूगल पर नंबर सर्च किया था। पुलिस ने अब घटना में आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत: हरियाणा सिरसा हाल सिंधी कॉलोनी जलजोग चौराहा के समीप किराए पर रहने वाले ईश्वरसिंह पुत्र भीमसैन ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके नाम से एक पार्सल घर पर आना था। मगर वह नहीं पहुंचा। इस पर उसने कंपनी के नंबर गूगल पर सर्च कर आवेदन किया। कुछ देर बाद किसी का फोन आया कि उसने पार्सल के लिए लिखा है। तब सामने वाले ने कहा कि घर का एड्रस सही नहीं है और फिर से भेजें। इसके लिए एनी डेस्क एप को इंस्टाल करने को कहा गया। ईश्वर सिंह ने एनी डेस्क एप डाउन लोड किया। इस पर बाद में एक ओटीपी नंबर आया और उसे क्लिक करने पर कुछ ही देर बाद उसके खाते से अलग-अलग तीन बार में 57 हजार 120 रूपए निकल गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026