मानसिक रोगी महिला का शव गुलाब सागर में मिला
जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र बडलों का चौक से बुधवार की शाम को अपने घर से निकली एक महिला का शव आज गुलाब सागर में मिला। महिला मानसिक रोगी थी और उसका मानसिक रोग उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। सदर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
हैडकांस्टेबल मनोज ने बताया कि बडलों का चौक की रहने वाली 55 साल की लीला पत्नी जालमसिंह राव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बुधवार को अपने घर से निकल गई थी। जिस पर परिजन ने उसकी तलाश की थी। गुरूवार की सुबह उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इधर दोपहर में सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक शव पड़ा है। इस पर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया, उसकी पहचान लीला राव के रूप में हुई। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

