valmiki-ekta-manch-warned-of-strike-handed-over-demand-reminder

बाल्मीकि एकता मंच ने दी हड़ताल की चेतावनी,मांग स्मरण पत्र सौंपा

बाल्मीकि एकता मंच ने दी हड़ताल की चेतावनी,मांग स्मरण पत्र सौंपा

जोधपुर,वाल्मीकि एकता मंच के अध्यक्ष राधेश्याम हंस के सानिध्य एवं नरेश कंडारा कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में दोनों नगर निगम आयुक्तों को कर्मचारियों की हितार्थ लंबित मांगों का 17 सूत्रीय स्मरण पत्र सौंपा। वाल्मीकि एकता संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कंडारा व लादूराम धारू महामंत्री ने मांग नही मानने पर आम हड़ताल की चेतावनी दी है।

मंच के महामंत्री लादुराम घारु ने बताया कि वाल्मीकि एकता मंच के अध्यक्ष राधेश्याम हंस के सानिध्य में एवं कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कंडारा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगर निगम जोधपुर (उत्तर/दक्षिण) के दोनों आयुक्तों से मिलकर नगर निगम (उत्तर/दक्षिण) के सभी वर्ग के कर्मचारियों की लंबित चल रही मांगो का मांग प्रपत्र पूर्व में 21जून 22 को दिया गया था जिसके प्रतिउत्तर में 27जून 2022 को निगम प्रशासन द्वारा मंच को बिंदूवार 17 सूत्रीय मांगो का सहमति पत्र लिखित रूप से एकता मंच को दिया। किन्तु तीन माह गुजर जाने के पश्चात भी निगम प्रशासन कर्मचारियों की लंबित मांगो के लेकर गंभीर नही होने पर एकता मंच द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को नगर निगम जोधपुर(उत्तर/दक्षिण) के मुख्यालाय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

निगम प्रशासन 20 अक्टूबर 2022 तक का निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगो का निस्तारण नही करता है तो वाल्मीकि एकता मंच के द्वारा 21अक्टूबर 2022 को आम हड़ताल की औपचारिक घोषणा की गई है। जिसकी समस्त जवाब देही निगम प्रशासन की रहेगी। इन मांगो में वर्ष 2018 के नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों के कार्यभार गृहण की तिथि से नियमित पांच माह का बकाया वेतन एवं दो वर्ष परिवीक्षा काल के पश्चात से स्थाईकरण की तिथि तक पांच माह का वेतन पुनरीक्षित का एरियर राशि का बकाया भुगतान कराने,कर्मचारियों का बकाया समर्पित अवकाश का नकद भुगतान राशि, बकाया वर्दी भत्ता, सेवानिवृत एवं मृतक कर्मचारियों के बकाया समर्पित अवकाश का नकद भुगतान राशि,जीपीएफ राशि एवं ग्रेच्यूटी की राशि का भुगतान करने,सेवानिवृत एवं मृतक कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का नियत तिथि पर निस्तारण कर पेंशन दिलाने, मृतक आश्रित अनुकम्पात्मक नियुक्ति की पत्रावलियों का नियत तिथि पर निस्तारण कर आश्रितों को नियुक्ति आदेश दिलाने,वर्ष 2018 की सफाई कर्मचारियों की भर्ती में चयनित होने एवं ड्यूटी जोइन होने के पश्चात अनावश्यक रूप से रोके हुए प्रकरणों का निस्तारण यथासंभव करवा कर नियुक्ति आदेश दिलाने,वर्ष 2018 की भर्ती में गैर वाल्मीकि कर्मचारियों को जिनकी नियुक्ति मूल पद सफाई कर्मचारी के पद पर हुई है ऐसे सभी कर्मचारियों को जो अन्य विभागों में एवं मुख्यालायो में या अन्यत्र स्थानों पर लगाया गया है,वार्डो में मूल पदों पर लगाने,कई वार्डो में वर्ष 2018 के नियुक्त सफाई कर्मचारियों को लिखित रूप से या मौखिक रूप से वार्डो में प्रभारी के पद पर लगाया गया उन्हे तुरंत हटाकर मूल पद पर लगाने,वार्डो में प्रभारी लगाने की नीति निर्धारित करते हुए जो शिक्षित एवं प्रशिक्षित होने के साथ वरिष्ठता रखने वाले योग्य कर्मचारियों को लगाने,वार्ड पार्षदों द्वारा दी जाने वाली प्रभारी लगाने की अनुशंसा के समय उक्त नीति निर्धारण का विशेष ध्यान रखते हुए ही वार्ड प्रभारी लगाने आदि मांगो को नगर निगम जोधपुर के दोनों इकायों के समक्ष रखा गया।

उक्त सभी मांगो को बिंदूवार दोनों आयुक्तों के साथ शिष्टमंडल की सार्थक वार्ता हुई एवं 18 अक्टूबर 2022 को पुनः सार्थक वार्ता के लिए बुलाया गया है। इसी वार्ता के पश्चात आगामी प्रस्तावित आम हड़ताल का निर्णय प्रभावी होगा। यदि वार्ता सार्थक एवं सकारात्मक होती है तो एकता मंच निगम प्रशासन का स्वागत करेगी किन्तु वार्ता विपरीत हुई तो आम हड़ताल निश्चित होगी। शिष्टमंडल में राधेश्याम हंस, किरण कुमार हंस,बच्चन पंडित,सरदार प्रकाश पंडित(विद्रोही), राजेश तेजी (शाहंशाह), रजनीश बारासा, वैदराज कण्डारा, कैलाश तम्बोली, भीमराज चौहान, रतन घारु, विनोद घारू, नंदू हंस, रमेश तेजी, आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts