Doordrishti News Logo

दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, जेवर,नगदी के साथ सामान पार

जोधपुर,शहर के मंडोर एवं कुड़ी एरिया में दो मकानों में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से जेवर,नगदी और घरेलु सामान आदि चोरी कर गए। संबंधित मालिकों की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। मंडोर पुलिस ने बताया कि बागर बेरी किला रोड नागौरी गेट हाल कृष्ण लीला सिटी आठ मील निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके सूने मकाने से अज्ञात चोर पानी की मोटर के साथ उसके कारीगरों के औजार ग्राइंडर, कटर आदि चोरी कर ले गए। उसके पड़ौस में रहने वाले मकान नंबर 39 में विनोद सिंह के घर से पानी मोटर, बिजली फिटिंग का सामान सहित तकरीबन एक लाख का सामान अज्ञात चोर ले गए। घटना में अब मंडोर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6वी में रहने वाली सुचेता सिंह पत्नी अमिताभ सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह 12 अक्टूबर को सुबह बाजार गई थी और बच्चे स्कूल चले गए थे। घर की चाबी पड़ौसी को देकर गए थे। दोपहर में स्कूल से उसका बड़ा बेटा आया तो मुख्य द्वार पर तो ताला लगा मिला मगर अंदर कमरे का ताला टूटा मिला। जो सीढियों के नीचे पड़ा था। उसके बेटे ने सूचना दी तब वह घर आई। अज्ञात चोर घर से 10-12 हजार की नगदी, सोने की दो चेन, झूमर जोड़ी, अंगुठी, दो नामी कंपनी की हाथ घडियां आदि चोरी कर ले गए। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर ही रहता है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज  किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed