Doordrishti News Logo

दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और सीसीटीवी कैमरे लगाएं

व्यापारी-पुलिस जनसंवाद

जोधपुर,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के साथ मेें आज भीतरी शहर गोविंदा बावड़ी, त्रिपोलिया बाजार व्यपारी संघ के व्यापारियों और आमजन के साथ त्योहारों के मद्देनजर जनसंवाद रखा गया। इसमेें पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन के साथ एडीसीपी यातायात चैनसिंह महेचा आदि मौजूद थे। जनसंवाद में व्यापारियों को बताया गया कि वह दुकानों के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। साथ ही दुकानों में सीसीटीवी कैमरें लगाएं। खराब है तो उन्हें दुरूस्त करवाएं।

व्यापारियों को पटाखों की दुकानें स्टाल आदि रोड नहीं लगाने और न ही शामियाना लगाने को कहा गया। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचना देने को कहा गया। भीड़भाड़ वाले बाजारों में व्यपारियों को अपने वाहन खड़े नही करने को कहा गया है ताकि व्यापारी और ग्राहकों को दिक्कत नहीं हो। रोड पर छाया के लिए शामियाने भी काफी ऊंचाई तक बांधने को कहा गया। कोई बदमाशी करता दिखा तो उसके वाहन की वीडियो या फोटोग्राफी कर पुलिस को सूचना दें। संबंधित थाना या बीट कांस्टेबल को जानकारी दें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026