Doordrishti News Logo

आजादी का अमृत महोत्सव में बीएसएफ का कैमल सफारी शुरू

जोधपुर,आजादी का अमृत महोत्सव तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदर्भ में मंगलवार को 6.30 बजे 161 किलोमीटर 6 दिवसीय कैमल सफारी का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल,जोधपुर मदन सिंह राठौड़ के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है। उप कमांण्डेन्ट मनोहर सिंह खींची द्वारा इस कैमल सफारी का नेतृत्व किया जा रहा है।

कमाण्डेन्ट, (मुख्य अनुदेशक) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर योगेंन्द्र सिंह राठौड द्वारा इस कैमल सफारी का फ्लेग ऑफ किया गया जिसमें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारी,अधिनस्थ अधिकारी,जवान व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

इस कैमल सफारी टीम में कुल 72 कार्मिक व 40 कैमल तथा सीमा सुरक्षा बल बैण्ड भाग ले रहे हैं। कैमल सफारी टीम सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर से गांव मण्डोर, दईजर, माण्कलाव,रामपुरा होते हुए गांव मथानिया में रात्रि ठहराव करेगी। अगले दिन 12 अब्टूबर  को मथानिया से उम्मेदनगर, किरमिरीया, नेवरा रोड., बासनी से होते हुए गांव औसिंया में रात्रि ठहराव करेगी।

bsfs-camel-safari-started-in-amrit-mahotsav-of-azadi

13 अक्टूबर को औसिंया से सिरमण्डी,भीकमखोर,डाबड़ी से होते हुये बेरड़ों का बास चौराई में रात्रि ठहराव करेगी। 14 अब्टूबर को बेरड़ो का बास चौराई से डुकियों की ढाणी, बाना का बास से होते हुए घेवड़ा में रात्रि ठहराव करेगी। 15 अक्टूबर को घेवड़ा से बाही फांटा, तिंवरी, बालरवा से होते हुये इंद्रोका में रात्रि ठहराव करेगी। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को इंद्रोका से नारवा,गोयलों की ढाणी, रूपावतों का बेरा,कालीबेरी,बालसमंद होते हुए सहायक प्रशिक्षण सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में फ्लेग इन होगी।
इस दौरान सीमा सुरक्षा बल टीम द्वारा आम नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल बैण्ड प्रदर्शन,सीमा सुरक्षा बल पर डाक्यूमेंट्री फिल्म व सीमा सुरक्षा बल में भर्ती संबन्धी जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को यह जानकारी दी कि किस प्रकार सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा में एक अहम योगदान निभा रहा है। कैमल सफारी द्वारा आम नागरिकों को नशीले पदार्थो के दुष्परिणाम तथा समाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026