Doordrishti News Logo

लोधी राजपूत समाज सेवा संस्थान की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

जोधपुर, लोधी राजपूत समाज सेवा संस्थान जोधपुर के कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य समाज के प्रधान एलपी वर्मा ने सभी सदस्यों को आर्य समाज से अवगत कराया और आर्य समाज क्या कार्य करता है इस संबंध में सब को बताया। इसके बाद समाज में फैली कुरीतियां, आडंबर, अंधविश्वास को दूर करने की अपील की तथा वैदिक ज्ञान प्राप्त करने हेतु आर्य समाज में आने की बात कही। लोधी राजपूत समाज के विद्वजनों से समाज के उत्थान के लिए चर्चा की गई। लोधी राजपूत समाज के राजेंद्र सिंह और जय सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

मीटिंग में सामिल सदस्यों को फतेह सिंह माहुर ने बताया कि मृत्युभोज में फिजूल खर्चा न किया जाए और लड़का, लड़कियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिये जाएं। इसी तरह देवेंद्र सिंह ने कठिन परिश्रम करने और व्यवसायिक गतिविधियों को करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार सिंह ने मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों का आवाह्नन किया कि हम सबको प्रतिमाह अपनी आमदनी का न्यूनतम हिस्सा सामाजिक विकास के कार्यो हेतु आर्थिक सहयोग देना चाहिए। नवम्बर में चुनाव कराने व समाज के विकास हेतु लगातार गतिविधियां चलाने बाबत जमीन या भवन खरीदने की बात कही।

आकाश नौरंगी व अतुल कुमार ने देश व समाज का विकास हो इस पर कविता पाठ कर सदस्यों को अपने कर्तव्यों को पूरा करने हेतु जोश दिलाया। मीटिंग में समाज के उत्थान के लिए नीरज प्रकाश, पुष्पा राठोर, पुष्पा वर्मा व प्रभा देवी एवं वीपी सिंह, नरेंद्र सिंह, जगत सिंह, महेश कुमार, कमलेश सिंह, ज्योति प्रसाद आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे। कैप्टन (रिटायर्ड) फतेह सिंह माहुर ने अध्यक्षता की एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026