गांधी के सपनों का भारत विषयक खण्डस्तरीय संगोष्ठी आयोजित
जोधपुर,शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार खण्ड स्तर पर अहिंसा,सामाजिक चेतना संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालमसिंह का हत्था,पावटा में किया गया। इसमें खंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत गांधी-दर्शन से संबंधित विचारों का लाभ उठाया।
संगोष्ठी में संस्था प्रधान प्रकाश भाटी ने गांधी के अहिंसावादी विचारों और सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर करने का जिक्र करते हुए बच्चों को निषेधात्मक एवं विधेयात्मक अहिंसा के बारे में जानकारी दी।
ये संभागी रहे विजेता
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पावटा की छात्रा प्रियंका विश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, महामंदिर की छात्राओं ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

