Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी का चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चार साल से फरार चल रहे वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण में मादक पदार्थो में वान्छित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत लाखाराम उनि.मय टीम द्वारा वान्छित मुलजिम को भोजासर थाना के मुकदमें में दस्तयाब कर गिरफतार किया है।

पुलिस अधीक्षक कयाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थो में वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाकर सभी थानाधिकारी व गठित विशेष टीम को वांछितों की गिरफ्तारी के विशेष निर्देश के तहत गठित टीम द्वारा जिला जोधपुर ग्रामीण में दर्ज अपराधों में फरार चल रहे मुलजिमों की दस्तयाबी हेतु विभिन्न माध्यमों से सूचना एकत्रित कर उनका डाटाबैस तैयार किया गया।

जिसके आधार पर पुलिस थाना भोजासर पर दर्ज मुकदमा संख्या 153/2018 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में करीब चार साल से फरार चल रहे वांछित तस्कर दूडराम पुत्र मनोहरराम विश्नोई निवासी नोखड़ा भोजासर को वीरेन्द्र खदाव की आसूचना के आधार पर दस्तयाब कर पुलिस थाना भोजासर को सुपुर्द किया गया,वृताधिकारी औसियां द्वारा उपरोक्त मुकदमें में गिरफतार किया। इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले लाखाराम उनि,दमाराम सउनि,कानि वीरेन्द्र व फरसाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही इन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026