Doordrishti News Logo

मारवाड़ उत्सव का आगाज शनिवार को

विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण का केन्द्र

पहले दिन जोधपुर,दूसरे दिन ओसियां में रहेगी उत्सव की धूम

जोधपुर,मशहूर दो दिवसीय मारवाड़ उत्सव की धूम 8 अक्टूबर,शनिवार से शुरू होगी। इसका आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जोधपुर जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा कर सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल की वजह से पिछले दो वर्ष मारवाड़ उत्सव नहीं हो पाया था इस वजह से इस बार मारवाड़ उत्सव को लेकर जोधपुर वासियों तथा देशी-विदेशी पर्यटकों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा ने मारवाड़ उत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ उत्सव की शुरूआत 8 अक्टूबर,शनिवार को प्रातः 6 बजे मेहरानगढ़ के जयपोल पार्किंग स्थल पर आयोजित सूर्य आराधना से होगी। इसके बाद प्रातः 6.30 बजे जयपोल से क्लॉक टॉवर वाया जूनी धान मण्डी हेरिटेज वॉक होगी। प्रातः 7.30 बजे क्लॉक टॉवर से उत्सवी शोभायात्रा निकलेगी जो नई सड़क होते हुए राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेगी।

marwar-festival-begins-on-saturday

उम्मेद स्टेडियम में विभिन्न आयोजन

राजकीय उम्मेद स्टेडियम में प्रातः 8.30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा कैमल टेटू शो एवं सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उम्मेद स्टेडियम में ही पतंग प्रदर्शन एवं पतंगबाजी के साथ ही विभिन्न लोकानुरंजन प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इनमें बैण्ड प्रदर्शन,मूँछ एवं साफा बांध प्रतियोगिता,मिस मारवाड़,मारवाड़श्री, रस्साकशी,मटका दौड़ आदि स्पर्धाएं शामिल हैं।

अशोक उद्यान में हस्तशिल्प प्रदर्शनी व साँस्कृतिक संध्या

मारवाड़ उत्सव के अन्तर्गत सम्राट अशोक उद्यान में शनिवार को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा रात्रि 7.30 से 9.30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें लोक कलाकारों द्वारा लोक नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

रविवार को ओसियां में आकर्षक कार्यक्रम

मारवाड़ उत्सव के अगले दिन 9 अक्टूबर, रविवार को विभिन्न गतिविधियां ओसियां में केन्द्रित रहेंगी। ओसियां में प्रातः 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी। अपराह्न 3 बजे ग्रामीण खेल स्पर्धाएं,पतंग प्रदर्शन एवं पतंग बाजी,शाम 4 बजे कैमल सफारी तथा फूड एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी होगी। शाम 7.30 बजे रेतीले धोरों पर लोक साँस्कृतिक संध्या होगी। उत्सव का समापन रात 9.30 बजे आतिशबाजी से होगा। मारवाड़ उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed