Doordrishti News Logo

टायर री-साइकिलिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग,पांच दमकलों ने कई फेरे कर पाया काबू

जोधपुर,शहर के निकट मथानियां के उम्मेद नगर में शुक्रवार की शाम को टायर री-साइकिलिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को काबू करने में तीन चार घंटे का समय लगा। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है। फैक्ट्री जोधपुर के अनिल डागा की बताई जाती है।

fierce-fire-broke-out-in-tire-recycling-factory-five-fire-tenders-managed-to-control

मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि शाम को उम्मेद नगर में एक टायरों की री-साइकिलिंग फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस के साथ दमकलें वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि पांच सात दमकलों ने मिलकर कई फेरे किए तब जाकर तीन चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री जोधपुर निवासी अनिल डागा की है।

fierce-fire-broke-out-in-tire-recycling-factory-five-fire-tenders-managed-to-control

इधर नगर निगम जोधपुर उत्तर के सहायक अग्निशमन अधिकारी अजय गहलोत ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की उमेद नगर (मथानिया ) स्थित एक रबड़ के गोदाम में भयानक आग लग गई तत्पश्चात तुरंत प्रभाव से मंडोर फायर स्टेशन से एक तथा नागौरी गेट से दो दमकल को रवाना किया गया तथा ओसियां फायर स्टेशन पर भी सूचना दी और वहां से एक गाड़ी को रवाना करवाया,मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। गोदाम में पड़े पुराने टायर एवं ऑयल में आग लगी हुई थी जिसे बुझाने में फायर फाइटर लग गए थे तथा नागरिक सुरक्षा विभाग से एक दमकल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम 8 बजे तक आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। फायर कर्मचारी महेंद्र कुमार डाबी, राकेश सैनी,नवीन, दिलीप, वीरेंद्र देवड़ा,विकास,परशुराम, रामनरेश, वाहन चालक- दुर्जन सिंह, मनोज, रामनिवास आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026