Doordrishti News Logo

जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए ट्रेन 11 अक्टूबर को होगी रवाना

  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
  • देवस्थान विभाग कर रहा तैयारी

जोधपुर,राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन 11 अक्टूबर को जोधपुर से रवाना होगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि मंगलवार 11 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की ट्रेन में जोधपुर रेलवे स्टेशन से कुल 425 यात्री सवार होंगे। इसमें जोधपुर संभाग के 237 यात्री, बीकानेर व चूरू के 70, हनुमानगढ़ एवं गंगानगर के 48 और  डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 70 वरिष्ठ नागरिक यात्रा करेंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से प्रातः 10 बजे रवाना होगी। जोधपुर संभाग के समस्त चयनित यात्रियों को दूरभाष  एवं एसएमएस द्वारा भी सूचना दी जा रही है। गांधी ने बताया कि ट्रेन जयपुर एवं सवाई माधोपुर होती हुई जगन्नाथपुरी जाएगी, जिसमें जयपुर एवं सवाईमाधोपुर से अन्य वरिष्ठ जन यात्रा में सम्मिलित होंगे। इनकी वापसी 17 अक्टूबर को होगी।
प्रत्येक ट्रेन के लिए एक राजपत्रित अधिकारी को ट्रेन प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार कुल 15 डिब्बों में यात्रियों के सहयोग के लिए देवस्थान विभाग द्वारा प्रत्येक डिब्बे में 2-2 अनुरक्षकों को मिलाकर कुल 30 अनुरक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026