Doordrishti News Logo

डांडिया महोत्सव में दिलाई कन्याभ्रूण हत्या रोकने व गौमाता की सेवा की शपथ

जोधपुर,युवा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर 4 एफ और नेहरू कॉलोनी स्थित डांडिया चौक में चल रहे डांडिया महोत्सव में गरबा खेलने आई बालिकाओं और महिलाओं के साथ कार्यक्रम में आये सभी को अक्षिता कच्छावाह और उषा सोलंकी ने कन्याभ्रूण हत्या नही करने और अभी चल रही गौ माता की बीमारियों के तहत गौसेवा करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता कन्याकुमारी,शकुंतला देवी, कुसुमलता,विमला राठौड़,भावना, प्रियंका,शारदा कंवर और भवंरी देवी के साथ डांडिया महोत्सव के कार्यकर्ताओ ने अपना योगदान दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed