Doordrishti News Logo

जोधपुर, अगर आपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो लगवा लें। नए साल जनवरी से सभी नेशनल हाईवे पर कैशलेन को बंद कर दिया जाएगा। वाहन सिर्फ फास्टैग लेन से ही निकलेंगे। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सभी टोल प्लाजा पर नकदी लेन-देन बंद करने जा रहा है। इसलिए सभी चार पहिया वाहनों में 31 दिसंबर तक फास्टैग लगाने की बात कही जा रही है। इसके बाद जिन गाड़ियों में फास्टैग नहीं होगा उन्हें टोल प्लाजा के एक लेन पर लंबी लाइन लगनी पड़ सकती है। क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। एनएचएआई ने देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सौ फीसदी लेन को फास्टैग करने का निर्णय लिया है, इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत जयपुर रीजन (प्रदेश के सभी हाइवे शामिल) में आगरा, सीकर, अजमेर, टोंक और दिल्ली हाइवे स्थित करीब आधा दर्जन टोल प्लाजा को कैशलैस करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026