Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह ने जोधपुर शहर की नगर निगम सीमाओं (उत्तर व दक्षिण नगर निगम) में 15 वर्ष पुराने डीजल के व्यवसायिक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध व डीजल से चलने वाले ऑटोरिक्शा व टेम्पों के पंजीयन पर रोक संबंधी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने 15 जून 2020 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए डीजल चलित ऑटो रिक्शा, टैम्पों के पंजीयन पर रोक व 15 वर्ष पुराने डीजल चलित समस्त व्यवसायिक वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित व चरणबद्ध तरीके से बाहर करने के लिए जारी निर्देशों के अनुसार राजस्थान मोटर यान नियम 1990 के अध्याय 8 के नियम 8.1 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार जोधपुर शहर के नगर निगम (उत्तर व दक्षिण) की सीमाओं के भीतर डीजल से चलने वाले ऑटोरिक्शा,टैम्पों के नवीन पंजीयन, पुनः पंजीयन दूसरे जिलों व उसी जिले के इन शहरी क्षेत्र के अलावा क्षेत्रों के वाहनों का स्वामित्व अंतरण व दूसरे राज्यों के वाहनों का समनुदेशन व 15 वर्ष पुराने डीजल से चलने वाले सभी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित व चरणबद्ध तरीके से बाहर करने के लिए इन वाहनों के पुनः पंजीयन, दूसरे जिलो के वाहनों का स्वामित्व अंतरण व दूसरे राज्यों के वाहनों का समनुदेशन तथा अनुज्ञापत्र जारी करने, नवीनीकरण व हस्तान्तरण एवं इन सभी प्रकार के वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026