Doordrishti News Logo

हत्या का मुल्जिम चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक, गाड़ी जब्त

जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूम रहे एक युवक को पकड़ा। आरोपी हत्या का मुल्जिम रह चुका है और केस ट्रायल पर है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में पहले से ही कई प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
प्रतापनगर एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि प्रतापनगर स्थित शिव कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी मनोज कुमार पुत्र पेपाराम सुथार की एक बाइक 17 सितंबर को अरिहंत अयाती बिल्डिंग के बाहर से चोरी हो गई थी। इस बारे में देवनगर थाने में 18 सितंबर को केस दर्ज करवाया गया था। चोरी की गाडी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे और आज एक संदिग्ध को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा।

आरोपी ओसियां तहसील के जाखड़ों की ढाणी एकलखोरी हरीओम नगर निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम पुत्र लिखमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश उर्फ ओमाराम के खिलाफ ओसियां में तीन और लोहावट में संगीन वारदातों के प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें मारपीट,हत्या प्रयास,हत्या एवं राजकार्य में बाधा जैसे मामले दर्ज है। पुलिस की टीम में एएसआई महेंद्र सिंह, कांस्टेबल जबराराम, संतोष कुमार, पिंटू सिंह आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026