परमवीर मेजर शैतान सिंह पूरे देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं-शेखावत
जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर के लोहावट आमला स्थित रामदेव नगर में परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे। शेखावत ने परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के खंडित संबंधी पूरे मामले की पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
शेखावत रविवार को आमला के रामदेव नगर पहुंचे और परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के दर्शन किए, जिसे बीते दिनों समाज कंटकों ने नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने स्थानीय निवासियों और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि इस घृणित कार्य के पीछे का उद्देश्य सामने आना जरूरी है। मेजर साहब पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। एक सबक भी मिला है कि हमें अपने महापुरुषों के प्रतीकों को लेकर सजग रहना चाहिए। शेखावत ने प्रतिमा को खंडित करने की घटना की कड़ी भर्त्सना की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

