Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-दादर नई ट्रेन मंगल से,समय सारणी जारी

  • त्रिसप्ताहिक ट्रेन में रिजर्वेशन प्रारंभ
  • जालोर के रास्ते चलेगी
  • अहमदाबाद तक टिकट जांच कार्य जोधपुर को

जोधपुर,रेलवे ने भगत की कोठी- दादर-भगत की कोठी त्रिसप्ताहिक नई ट्रेन के संचालन की तैयारियां सुनिश्चित कर ली हैं। जालोर के रास्ते दादर जाने वाली यह ट्रेन मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। ट्रेन में भगत की कोठी से अहमदाबाद तक जोधपुर मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ टिकट जांच का कार्य करेगा। इसके साथ ही ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी गई है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई घोषणा के अनरूप इस नई ट्रेन का संचालन मंगलवार 27 सितंबर से जोधपुर मंडल के उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के संचालन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं तथा आरक्षण प्रणाली में फीड होने के बाद यात्रियों ने इसमें आरक्षण करवाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि भगत की कोठी- दादर-भगत की कोठी दादर एक्सप्रेस की रास्ते के पन्द्रह स्टेशनों पर ठहराव की समय सारणी भी घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि त्रिसप्ताहिक ट्रेन भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार,शुक्रवार और रविवार तथा दादर से प्रत्येक बुधवार,शनिवार और सोमवार को चलेगी। इस रेल सेवा में एक सैकंड एसी,चार थर्ड एसी, सात द्वितीय श्रेणी शयनयान,चार जनरल और गार्ड के दो डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

समय सारणी

– ट्रेन नंम्बर 14807 भगत की कोठी से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान कर 6.41 बजे समदड़ी,7.32 पर जालोर,8.19 पर मारवाड़ भीनमाल,8.47 पर रानीवाड़ा,9.15 पर धनेरा,10.08 पर भीलड़ी,11.04 पर पाटन,11.43 पर मेहसाणा,12.40 पर साबरमती,13.25 पर अहमदाबाद,अपराह्न 4.00 बजे वड़ोदरा,4.55 बजे भरूच, सायं 5.52 पर सूरत,7.24 पर वापी,रात्रि 9.25 पर बोरीवली होते हुए सवा दस बजे दादर पहुंच जाएगी।

-ट्रेन नंम्बर 14808 दादर से रात्रि 12.05 बजे प्रस्थान कर 12.40 पर बोरीवली,2.45 पर वापी,4.30 पर सूरत,प्रातः 5.25 पर भरूच,6.30 पर बड़ोदरा,8.55 पर अहमदाबाद,9.40 पर साबरमती,10.47 पर मेहसाणा,11.41 पर पाटन,अपराह्न 01.05 पर भीलड़ी,1.42 पर धनेरा,2.07 पर रानीवाड़ा,2.54 पर मारवाड़ भीनमाल,3.44 पर जालोर,4.35 बजे समदड़ी होते हुए सायं छह बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: