- बस परिचालक से मारपीट
- नगदी छीनने का आरोप
जोधपुर, शहर से निकटवर्ती गांवों में चलने वाली निजी बस ऑपरेटरों में रूट को लेकर जंग जारी है। लगातार केस सामने आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर मामले बाड़मेर जैसलमेर रूट पर चलने वाली बसों के आते हैं। निजी बस ऑपरेटरों के झगड़े में एक बस परिचालक से मारपीट कर नगदी छीन कर ले जाने का केस शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ जांच आरंभ की है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के सांजटा निवासी जगदीश पुत्र लसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गो-रसिया ट्रैवल्स की बस पर कंडेक्टर है। रात्रि को वह बस लेकर 12 वीं रोड चौराहा के पास अन्य ट्रैवल्स एजेंसी के सामने पहुंचा। जहां पर नवीन और उसके चार पांच साथियों ने उसको बस से उतार कर मारपीट की और जेब में रखी 52 सौ रूपये की नकदी छीनकर ले गए।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

