Doordrishti News Logo

डीआरएम ने जोधपुर-भीलड़ी रेल खंड का किया विंडो निरीक्षण

मेगा सेफ्टी ड्राइव

जोधपुर,मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेलवे के मेगा सेफ्टी ड्राइव के अंतर्गत गुरुवार को जोधपुर-भीलड़ी रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर संरक्षा मानकों और मूलभूत यात्री सुविधाओं की जांच की। डीआरएम ने भीलड़ी रेल खंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों,पुलों,समपार फाटकों,संरक्षा मानकों,सुरक्षा उपकरणों,साफ-सफाई और चल रहे विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।

इस दौरान पांडेय ने मंडल के अधिकारियों के साथ जालोर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और उनके अनुरक्षण तथा उन्नयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन और भाजपा महिला मोर्चा की ओर से डीआरएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

drm-did-window-inspection-of-jodhpur-bhildi-rail-section

इस दौरान डीआरएम ने जालोर जिला कलेक्टर निशांत जैन से शिष्टाचार मुलाकात की,जहां ग्रेनाइट एसोसिएशन की ओर से जालोर से दिल्ली सीधी ट्रेन शुरू करने एवं ड्राई पोर्ट विकसित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जालोर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026