Doordrishti News Logo

हिमाचल प्रदेश की ताजा बर्फबारी से बदलेगा मौसम,शहर में हुई बारिश

जोधपुर,दक्षिण पश्चिमी मानसून लगभग विदा हो चुका है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून की विदाई हो चुकी है। मगर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अब भी मानसून सक्रिय है। जिससे बारिश का दौर बना हुआ है। जोधपुर शहर में आज दोपहर में अचानक से घिरी घटाओं ने मौसम में बदलाव ला दिया। कई स्थानों पर हल्के मध्यम दर्जें की बारिश हुई।

इधर हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ताजा बर्फबारी के बाद अब मौसम में बदलाव देखने का मिलेगा। सर्दी के जल्द आने के आसार बन पड़े हैं।
ताजा बर्फबारी से संकेत है कि हवाएं सर्द होने वाली हैं। दीपावली तक गुलाबी ठंड का असर शुरू हो जाएगी। इस बार सर्दी भी कड़ाके की होने की संभावना बनी है। लंबे समय तक चला मानसून का दौर इस बार सर्दी में बढोत्तरी लाएगा।

जोधपुर शहर में आज दोपहर में घिर आई काली घटाओं से बारिश हुई। शहर के कुछेक स्थानों पर हल्की मध्यम दर्जें की बूंदाबांदी हुई। शहर की सड़कें गीली हो गई। आसमां में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और उमस भी बनी है। ऐसे में बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान से विदा ले चुका है। दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में यह अभी सक्रिय है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed