Doordrishti News Logo

रैली निकाल कर स्वधर्मियों को किया आमंत्रित

23वें विराट जैन स्नेह मिलन समारोह

जोधपुरजैन समाज की विभिन्न संस्थाओं,भाईपाओं व महिला मंडल के सहयोग से 23वें विराट जैन स्नेह मिलन समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महावीर युवा संघ के विराट जैन स्नेह मिलन 25 सितंबर को गांधी मैदान में आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को सभी सदस्यों ने दोपहर में भीतरी शहर के सिरे बाज़ार से रैली निकाल कर 23वें विराट जैन स्नेह मिलन समारोह में आने हेतु स्वधर्मियों को आमंत्रण दिया। रैली में अध्यक्ष निलेश पगारिया,स्नेह मिलन संयोजक मनीष मेहता,सचिव जितेंद्र देशरला,पूर्व अध्यक्षगण,वरिष्ठ सदस्यगण एवं सभी संघ सदस्य रैली में मौजूद थे।

इससे पूर्व प्रातः 8 बजे रातानाडा गणेश मंदिर से गणेशजी लाकर स्नेह मिलन स्थल गांधी मैदान में स्थापित कर आधे घंटे तक सभी सदस्यों ने नवकार जाप किया तथा विधिवत कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जहां आज से विभिन्न प्रतियोगिताओं के फॉर्म भरकर जमा कराए जा सकेंगे।

संघ के प्रचार मंत्री गौरव जैन ने बताया कि स्नेह मिलन में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सक एवं जैन डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिता चित्रकला,रंगोली,मेहंदी, चाइल्ड वन मिनिट,जैन हाउसी,हैलो नहीं जय जिनेंद्र बोलो के अलावा अनेक प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।

सह प्रचार मंत्री ऋषभ सिंघवी ने बताया कि रविवार प्रातः 10.31 बजे स्नेह मिलन समारोह का उद्घाटन किया जाएगा तथा गांधी मैदान में लागत मूल्य पर खाद्य पदार्थों की अनेकों स्टालें लगाई जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026