Doordrishti News Logo

नागौर कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मार कर हत्या

कार से आए शूटर्स ने संदीप विश्नोई को 8 गोली मारी

नागौर, कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने ही शूटर्स ने एक गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,गैंगस्टर संदीप विश्नोई को दोपहर नागौर पुलिसकोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। गैंगस्टर्स ने करीब 8 फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। सभी गाड़ियाें को चेक किया जा रहा है। संदीप सुपारी किलर था। घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

संदीप हरियाणा का नामी गैंगस्टर था। यह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ यह सुपारी किलर भी है। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।

gangster-shot-dead-in-broad-daylight-in-nagaur-court

कुख्यात गैंगस्टर राजू फौजी का खास दोस्त

भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला तस्कर राजू फौजी और गैंगस्टर संदीप विश्नोई दोनों खास दोस्त थे। दो कॉन्स्टेबल की हत्या के लिए राजू फौजी को हथियार संदीप ने ही दिए थे। संदीप ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया था कि अपनी गैंग को ऑपरेट करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदे थे। 2016 में विश्नोई ने फौजी के पास बाड़मेर में फरारी निकाली थी। इसी के बाद फौजी और संदीप के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि गैंगस्टर संदीप ने राजू फौजी को रिवाल्वर, पिस्टल सहित कई हथियार दिए थे। संदीप ने बताया था कि इसके लिए उसने फौजी से कोई रुपए नहीं लिए। कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद फौजी उसके पास हरियाणा में रुका था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026