स्कूल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर,कमला नेहरू नगर स्थित दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाना और स्वभाषा बोलते हुए गर्व का अनुभव करना है।
इसी उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। इस अवसर पर कविता वाचन,कथा वाचन, साहित्य, निबंध,पत्र,अनेकानेक काव्य रचना हिंदी भाषा के विद्वान व महान रचनाकार महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, हरिवंश राय बच्चन, सोहनलाल द्विवेदी,मुंशी प्रेमचंद,कबीर दास,रहीम दास, तुलसी दास आदि कवियों की रचना को विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने जाना कि हिंदी भाषा की शब्दावली कितनी विस्तृत है। संस्कृत से निकलने के कारण इसमें वैज्ञानिकता भी निहित है।
विद्यालय की निर्देशक डॉ ज्योत्सना सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को बताया कि मातृभाषा को पूर्णता जानना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि मातृभाषा ही वार्तालाप का माध्यम है और मातृभाषा के माध्यम से ही विश्व में बड़े-बड़े आंदोलन व क्रांति सफल हुए हैं। प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी राठौड़ ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपनी भाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अनीता छंगाणी ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

