Doordrishti News Logo

जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास इसी माह होगा प्रारंभ

  • सैलानियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
  • नव निर्माण में स्थानीय कला और संस्कृति को मिलेगी तवज्जो
  • बीकानेर की निर्माण कंपनी को कार्यादेश

जोधपुर, रेलवे ने अपने सीमांत और विश्व प्रसिद्ध जैसलमेर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह पुनर्विकास का यह महत्वपूर्ण कार्यारंभ हो जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है और इस पर एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्थित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है जिसका कार्यादेश बीकानेर की निर्माण कंपनी एसकेटी एसजीसीसीएल(जेवी) को दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से स्टेशन के पुनर्विकास की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है और उसका इसी माह कार्यारंभ करने का प्रयास है।

redevelopment-of-jaisalmer-railway-station-will-start-this-month

डीआरएम ने बताया कि देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाले स्वर्ण नगरी जैसलमेर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान स्थानीय कला और संस्कृति और सौंदर्यीकरण पर विशेष तवज्जो दी जाएगी। स्टेशन पुनर्विकास पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन की कायापलट करने के बाद उसके कमर्शियल उपयोग की योजना पर भी काम किया जाएगा जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकेगा।

दो वर्ष में बनकर होगा तैयार

जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा होने में दो साल तक का समय लग सकता है। वर्तमान स्टेशन की इमारत दो मंजिला है तथा बनने वाली नई बिल्डिंग तीन मंजिला होगी जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय भी होंगे।

देंगे हेरिटेज लुक

बनने वाली नई इमारत को बड़ी संख्या में जैसलमेर आने वाले पर्यटकों की पसंद के अनुरूप हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उनके लिए स्टेशन पर ही प्रतीक्षा करने और ठहरने के लिए उच्चस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इस हेतु वातानुकूलित विश्रामालयों का निर्माण प्रस्तावित है।

मिलेगी उच्चस्तरीय सुविधाएं

बनने वाले नए रेलवे स्टेशन भवन पर फूड कोर्ट,सुविधायुक्त वेटिंग रूम, लिफ्ट,एस्केलेटर,एसी और नॉन एसी रेस्ट रूम्स तथा साफ-सफाई हेतु आधुनिक मशीनें इत्यादि उपलब्ध होंगे।

लंबे समय से था इंतजार

जैसलमेर के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार था। देश-दुनिया के सैलानियों से गुलजार रहने वाली स्वर्ण नगरी में रेलवे स्टेशन भी उसी तर्ज का होना चाहिए इसकी मांग काफी समय से थी। 148 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन की शक्ल-सूरत को पूरी तरह से बदला जाएगा। इस पैसे से स्टेशन का विस्तार होगा और यहां के एंट्रेंस से लेकर प्लेटफार्मों व अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

– नई इमारत के निर्माण में पीले पत्थर का उपयोग किया जाएगा।

– स्टेशन भवन को हेरिटेज लुक देते हुए नक्काशीदार झरोखे, जालियां, डेकोरेटिव बेंड्स,छतरियां, स्टोन फेंसिंग इत्यादि से जैसलमेर की कला और संस्कृति की पहचान बरकार रखा जाएगा।

– प्लेटफॉर्म्स पर यात्री सुविधा के लिए लगेंगे डिजिटल डिस्प्ले।

– स्टेशन पर आने-जाने वाले दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होगी।

– विकसित किए जाने वाले कोंकोर्स एरिया पर मिलेगी विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं।

– यथोचित पार्किंग स्थान,सोलर पैनल की स्थापना,बरसात के पानी की निकासी और पर्याप्त अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सहित पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त।

इनका कहना है

जैसलमेर पर्यटन और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है तथा इसके पुनर्विकास के दौरान स्थानीय कला और संस्कृति का सम्मिश्रण किया जाएगा। नवीन स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

– गीतिका पांडेय
डीआरएम,जोधपुर।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026