Doordrishti News Logo

स्कूल पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जोधपुर,सरदार दून पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ के विभिन्न पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मयंक कुम्भट व दिव्या मुहता को विद्यालय कप्तान, ध्रुव पुंगलिया छात्र संघ अध्यक्ष, महक पटावरी छात्र संघ अध्यक्षा, प्रणव भण्डारी सचिव, हर्ष्वी मेहता डिसिप्लिन इन्चार्ज,अवनि लुणावत को सांस्कृतिक सचिव,दिशा गोलिया का क्रिएटिव हेड के रूप में चयन किया गया। पराग टाटिया को अरिहंत सदन के कप्तान,केशव झालानी को आचार्य सदन का कप्तान, वंश मेहता का सिद्धा सदन के कप्तान,अन्वेषा गोयल को उपाध्याय सदन के कप्तान के रूप में चुना गया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ.मयूरी खत्री द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को पदग्रहण की शपथ दिलवाई गई। विद्यालय के शिक्षा सचिव प्रकाश लुनिया ने पदाधिकारयों को निष्ठापूर्वक कार्य करने का संदेश दिया। पूर्व अध्यक्ष राघव राठी व पूर्व अध्यक्षा प्रियल सोनी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ दी तथा पूर्व कप्तान नमन अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आरती भगतानी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed