विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

जोधपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू एवं मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट,जोधपुर महानगर विक्रम सांखला ने बुधवार को मथुरादास माथुर अस्पताल के प्रसूति गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रसूति गृह में भर्ती महिलाओं को मिल रही मूलभूत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

legal-services-authority-secretary-and-chief-metropolitan-magistrate-inspected

नारी निकेतन का किया निरीक्षण

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की डीबी हैबियस कोर्पस रिट याचिका में दिये गये निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू एवं महिला न्यायिक अधिकारी ज्योत्सना,अपर मुख्य महानगर (पीसीपीएनडीटी), जोधपुर महानगर के गठित निरीक्षण दल बुधवार को नारी निकेतन का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नारी निकेतन में निवासरत आवासनीयों से वार्ता की तथा निवासरत महिलाओं के स्वास्थ्य, खान-पान,अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

बालिका गृह का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू ने बुधवार को राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

You missed