Doordrishti News Logo

बकरियां चराते युवक नहर में गिरा, मौत

जोधपुर,निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र में एक युवक बकरियां चराते पैर फिसलने से नहर में गिर गया। जब तक उसे पानी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मृतक के चाचा की तरफ से मर्ग दर्ज किया।

मथानिया पुलिस ने बताया कि जेलू निवासी सुमेरसिंह पुत्र आइदान सिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 21 साल का भतीजा छैलसिंह पुत्र बुधसिंह नहर के  पास में बकरियां चराने गया था। तब वह पैर फिसलने से नहर में गिर गया। काफी दूरी तक बह गया। पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि उसे पानी से निकालने पर वह मृत मिला। मामले में शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews