पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश
जोधपुर,शहर की डांगियावास पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। उसने एक अन्य युवक से हथियार खरीदना बताया। पुलिस अब नामजद दूसरे युवक की तलाश में लगी है।
डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मंगलवार रात में पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। तब हैडकांस्टेबल नैनाराम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली। युवक के पास से एक अवैध पिस्टल जब्त हुई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रामडावास पीपाड़ शहर निवासी रामदयाल पुत्र मांगीलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। उसने यह हथियार जालेली फौजदार निवासी मनोज विश्रोई से खरीदना बताया। पुलिस अब मनोज विश्रोई की तलाश में लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

