Doordrishti News Logo

विद्युत समस्या से परेशान किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू

  • विद्युत कटौती,ट्रिपिंग,कम वोल्टेज व जले हुए ट्रासफोर्मर बदलने में देरी हो रही परेशानी
  • जिले के 33/11 विद्युत सबस्टेशनों पर दे रहे धरना
  • विद्युत जीएसएस पर एकत्रित होने के बाद शाम तक आगे के आंदोलन पर होगा निर्णय

जोधपुर,जिले में सिंचाई के लिए दी जाने वाली विद्युत सप्लाई में कटौती और कम वोल्टेज,बार-बार ट्रिपिंग के कारण मोटरें जलने,जले हुए ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने के प्रावधान के बावजूद एक महीने तक का समय लग रहा है, जिससे किसान परेशान है। अचानक मौसम परिवर्तन होने से दिन में गर्म हवाएं (झोला) चलने से फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता पड़ने लगी है। ऐसे में किसानों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डिस्कॉम प्रशासन से बात कर विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए गए। अब तक कोई राहत नहीं मिलने पर मजबूर होकर किसानों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।

farmers-troubled-by-electricity-problem-started-protest

मंगलवार को जिले के 33/11 विद्युत सब स्टेशनों पर किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में धरने शुरू किए हैं। आज शाम तक संगठन आगे की रणनीति पर विचार कर आंदोलन के अगले कदम पर निर्णय करेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026