Doordrishti News Logo

साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी पहले गिरफ्तार हुए थे। जबकि दो की और तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 12.3 किलो अफीम और 19 लाख रूपए साल भर पहले पकड़े गए थे।

कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि 12 अक्टूबर 21 को कुड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के आरोप में नीमच एमपी के राहुल पुत्र मदनलाल एवं राहुल पुत्र कमलाशंकर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12.3 किलो अफीम और 19 लाख रूपए तब बरामद किए थे। घटना में लिप्त अन्य आरोपियों जिनमें कांकाणी भाकरी निवासी दिनेश सारण पुत्र मोहनराम विश्रोई के साथ धर्मेंद्र एवं मंगलेश फरार चल रहे थे। शुक्रवार को दिनेश सारण को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: