जोधपुर रेल मंडल से 14 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दी विदाई
जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के सभागार कक्ष में बुधवार को माह अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां रेलवे से सेवानिवृत्त होने वाले 14 कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा से संबंधी प्रमाण पत्र देकर विदाई दी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या हो तो अपनी समस्या बता सकते हैं।
डीआरएम ने सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को रेल सेवा के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र, प्लेटेड मेडल प्रदान किए। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए मंडल पर प्रत्येक माह सेवा निवृत्त सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश, भुगतान विवरण,मेडिकल कार्ड, मानार्थ पास व पेंशनभोगी पहचान पत्र आदि सेवानिवृत्ति के दिन ही उपलब्ध करवा दिए जाते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

