सूचना केंद्र में आमजन के लिए जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी शुरू
जोधपुर,लोक कल्याणकारी विकास योजनाओं व जन कल्याण कार्यक्रमों तथा जोधपुर के विकास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी जोधपुर सूचना केंद्र में बुधवार को शुरू हुई। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 14 सितंबर तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी सभी जोधपुर वासियों के अवलोकन के लिए प्रातः 10 से शाम 5 बजे के बीच खुली रहेगी। प्रदर्शनी में जोधपुर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंधित चित्रों और मानचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। बुधवार से आरंभ हुई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं आमजन ने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

