Doordrishti News Logo

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जोधपुर दौरे पर

  • रातानाडा गजानन मंदिर तथा सिद्धनाथ महादेव मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
  • दर्शन कर प्रदेश की सर्वांगीण खुशहाली,लोकमंगल की कामना की

जोधपुर,राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास बुधवार शाम जोधपुर पहुंचे। जस्टिस व्यास ने जोधपुर के सिद्धनाथ महादेव मंदिर एवं रातानाडा गजानंद मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोग के अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंगल मूर्ति एवं विघ्नहर्ता गजाननजी के दर्शन कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं लोकमंगल की कामना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: